जिले के शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस की धूम — भारत माता पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर में तिरंगा के सम्मान के साथ रंगारंग कार्यक्रम

भारत माता पब्लिक स्कूल पेंड्रा अडभार में संस्थान के प्रबंध संचालक आशीष रमेश केशरी ने किया ध्वजारोहण

सरस्वती शिशु मंदिर में संस्थान के अध्यक्ष नीरज  जैन ने किया ध्वजारोहण

भारत माता पब्लिक स्कूल पेंड्रा




गौरेला–पेंड्रा–मरवाही

आजादी के 79 वें वर्षगांठ पर जिले के शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। भारत माता पब्लिक स्कूल पेंड्रा अडभार और सरस्वती शिशु मंदिर पेंड्रा में तिरंगा फहराने के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


भारत माता पब्लिक स्कूल पेंड्रा अडभार
संस्थान के प्रबंध संचालक आशीष रमेश केशरी ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व संचालन समिति के सदस्यों ने भारत माता, मां सरस्वती और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देख उपस्थित अभिभावक और स्टाफ भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम का संचालन छात्रों द्वारा किया गया जबकि आभार प्रदर्शन प्राचार्य शिव कुमार राठौर ने किया।

सरस्वती शिशु मंदिर पेंड्रा



सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा
यहां स्वतंत्रता दिवस का शुभारंभ नगर में घोष दल के साथ प्रभातफेरी निकालकर हुआ। विद्यालय प्रांगण में संस्थान के अध्यक्ष नीरज जैन ने ध्वजारोहण किया। समारोह में रेवाखण्ड जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार जैन, उपाध्यक्ष रामजी श्रीवास, व्यवस्थापक विकास कुमार जायसवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में तिरंगे के महत्व और आजादी के मूल्य पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में भूतपूर्व प्राचार्य सुनील कुमार पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया तथा वर्तमान प्राचार्य हेमन्त कुमार त्रिवेदी ने सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जिले में अन्य शिक्षा संस्थानों की देशभक्ति झलक देखने को मिली सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर, स्काउट गाइड के मार्च पास्ट के कार्यक्रम हुए।इन आयोजनों ने न केवल बच्चों में देशप्रेम की भावना को प्रबल किया ।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *