भारत माता पब्लिक स्कूल अडभार में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
भारत माता पब्लिक स्कूल अडभार में शान से फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां,सरस्वती शिशु मंदिर पेंड्रा में तिरंगा फहराया गया, प्रभात फेरी में गूंजे देशभक्ति के नारे

गणतंत्र दिवस पर भारत माता पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

गौरेला पेंड्रा मरवाही


भारत माता पब्लिक स्कूल, अडभार  में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संचालक  आशीष रमेश केसरी रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।


ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान का सस्वर गायन किया गया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम दोपहर तक चलता रहा और पूरे समय गरिमामय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका श्रीमती सुष्मिता आशीष केसरी, प्राचार्य  शिवकुमार राठौड़, वरिष्ठ व्याख्याता, समस्त स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता मंगल प्रसाद शर्मा ने किया।


वक्ताओं ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व, देशभक्ति एवं अनुशासन के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


सरस्वती शिशु मंदिर पेंड्रा में प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना गणतंत्र दिवस

सरस्वती शिशु मंदिर पेंड्रा में तिरंगा फहराया गया, प्रभात फेरी में गूंजे देशभक्ति के नारे

गणतंत्र दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा विद्यालय परिसर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, पेंड्रा में उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में अध्यक्ष  नीरज जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष  रामजी श्रीवास एवं व्यवस्थापक  विकास जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।


ध्वजारोहण से पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर नगर भ्रमण किया। प्रभात फेरी के दौरान “गणतंत्र दिवस अमर रहे”, “भारत माता की जय” जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं प्रेरणा दायी प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों पर चलने, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। समारोह सादगी एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *