नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न,राजेंद्र नामदेव बने प्रदेश अध्यक्ष, सुभाष वर्मा निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित

भोपाल में देर रात तक चली मतगणना, विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित


भोपाल

नामदेव समाज विकास परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव भोपाल स्थित नामदेव समाज सामुदायिक भवन में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया।


अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राजेंद्र नामदेव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण नामदेव को 107 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं महामंत्री पद पर सुभाष वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह नामदेव ने अपने प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश नामदेव को हराकर विजय प्राप्त की।


चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान के साथ संपन्न हुई, जबकि मतगणना शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होकर देर रात 1:30 बजे तक चली। निर्वाचन में कुल 1237 संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों ने मतदान किया।


पूरी निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार नामदेव की निगरानी में संपन्न हुई। चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विवादित रहा। मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
परिणाम घोषित होते ही समाज के लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा परिषद के बेहतर संचालन की अपेक्षा व्यक्त की।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *