राजेंद्र नामदेव गाडरवारा बने नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दी राजेंद्र नामदेव को शुभकामनाएं

नई कार्यकारिणी से समाज विकास और सकारात्मक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा



बिलासपुर

नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नामदेव के निर्वाचित होने पर समाजजनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ के नामदेव समाज, फेडरेशन तथा श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।


अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव सहित छत्तीसगढ़ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा ने राजेंद्र नामदेव के निर्वाचन को समाज के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायी बताया।

इसके साथ ही एनपी नामदेव, शिव कुमार वर्मा, अखिलेश नामदेव, अखिल वर्मा, शिव शंकर वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद नामदेव, राजकुमार चौधरी, शिवराम चौधरी, कैलाश चंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, फेडरेशन की रानू रामदेव, अनामिका वर्मा एवं ज्योति नामदेव सहित नामदेव समाज छत्तीसगढ़ बिलासपुर के पदाधिकारियों और समाजजनों ने भी उन्हें बधाई दी।


समाज प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राजेंद्र नामदेव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में नामदेव समाज विकास परिषद नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान, संगठन विस्तार, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


समाजजनों ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में समाज के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों के लिए भी विभिन्न रचनात्मक एवं विकासपरक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने एक बार फिर राजेंद्र नामदेव को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *