गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस की साइबर पाठशाला,जामतारा के प्रसिद्ध साइबर विशेषज्ञ IPS राकेश सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए

जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की अभिनव पहल जारी है साइबर जागरूकता अभियान


गौरेला पेंड्रा मरवाही

पुलिस द्वारा साइबर अपराध से निपटने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित साइबर की पाठशाला ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस कार्यक्रम में झारखंड के जामतारा क्षेत्र में साइबर अपराध पर काम करने वाले 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह ने ऑनलाइन सेशन के जरिए 500 से अधिक बच्चों और युवाओं को जोड़ा।

सत्र की शुरुआत जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें साइबर अपराध के बढ़ते खतरे और इससे बचने के उपायों पर चर्चा की गई। राकेश सिंह ने जामतारा जैसे साइबर अपराध के गढ़ में किए गए अपने अनुभव साझा करते हुए, बच्चों को साइबर अपराध के खतरों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

आज के सेशन के साइबर प्रहरी बने  साइबर अपराध के गढ़ कहे जाने वाले जामतारा साइबर को रोकने और उसके इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर IPS राकेश सिंह ने बच्चों को बताया कि वे खुद साइबर प्रहरी बन सकते हैं और समाज में जागरूकता फैला सकते हैं। फेक लिंक और फ्रॉड से बचाव: कुंभ मेले के दौरान फेक लिंक और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षा मानदंडों पर चर्चा की गई। आधुनिक साइबर तकनीक: बच्चों को बताया गया कि कैसे साइबर अपराधी ओटीपी फ्रॉड, फेक ऐप्स, और फिशिंग लिंक के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं। सुरक्षित डिजिटल व्यवहार: फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतर्क रहने और सुरक्षित पासवर्ड रखने की सलाह दी गई।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि
“हमारे जिले के बच्चे भविष्य में साइबर प्रहरी बन सकते हैं। साइबर जागरूकता सत्र के जरिए बच्चों को न केवल खुद को सुरक्षित रखने की जानकारी मिल रही है, बल्कि वे दूसरों को भी जागरूक कर सकते हैं। इस तरह के सत्र आगे भी जारी रहेंगे।”

इस पाठशाला ने न केवल बच्चों को जागरूक किया, बल्कि उन्हें यह समझने का मौका भी दिया कि साइबर अपराधी कैसे काम करते हैं। 500 से अधिक बच्चों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि साइबर जागरूकता का यह प्रयास सफल हो रहा है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने इस तरह के जागरूकता सत्र नियमित रूप से आयोजित करने की घोषणा की है। इससे जिले में साइबर अपराध को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।


Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *