जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की पहल पर साइबर क्राइम के विरुद्ध जन जागरूकता का मेगा अभियान,फिल्म एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव जीपीएम पुलिस के फेसबुक पेज में लाइव लगाई साइबर की पाठशाला

कार्यक्रम के अंत में एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव ने जिले की एसपी भावना गुप्ता और उनकी टीम को साइबर जागरूकता के लिए उनके इस अभियान की सराहना करते हुए बधाई दी और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में डीएसपी निकिता तिवारी डीएसपी दीपक मिश्रा, एएसआई मनोज हनोतिया और आरक्षक रामचंद्र यादव और सभी थाना प्रभारियों की भूमिका रही।

जीपीएम पुलिस की फेसबुक पेज लाइव साइबर की पाठशाला में शामिल हुए 3000 से ज्यादा छात्र छात्राएं, युवा एवं नागरिक

गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की पहल पर साइबर क्राइम के विरुद्ध जन जागरूकता के मेगा अभियान साइबर की पाठशाला में जिले के 3000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने भाग लिया साइबर अपराध के विरुद्ध जन जागरूकता लाने में जन जागरूकता के क्रम में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड से जुड़ी नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज जामतारा और लापता लेडीज फिल्म के अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस के फेसबुक पेज पर 3 सितंबर 2024 को 1:00 बजे से लाइव रहे।

इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध एवं अपराधियों द्वारा किए जाने वाले फ्रॉडस की ट्रिक्स को बताते हुए इसे बचने का आह्वान किया है। अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव साइबर की पाठशाला में गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस के फेसबुक पेज पर लगभग 1 घंटे से ज्यादा लाइव रहते हुए साइबर क्राइम एवं सुरक्षा से जुड़ी बातों को विस्तार से बताया तथा पत्रकारों पुलिस अधिकारियों छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए जिज्ञासाओं प्रश्नों का समाधान पूर्वक उत्तर दिया। छात्र-छात्राओं के लिए यह पहला अवसर था कि जब एक फिल्म अभिनेता साईबर क्राइम से जुड़ी बातों की चर्चा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष कर रहे थे इसलिए उनमें काफी जिज्ञासा एवं उत्सुकता थी। खासकर छात्र छात्राएं अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव के फिल्मी जीवन से जुड़े पहलुओं पर भी जानना चाहते थे जिसे लेकर छात्रों ने सवाल किए।

जितनी सक्रिय पुलिस उसी के समांतर स्कैमर भी-अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव

साइबर क्राइम से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव ने फेसबुक लाइव में कहा कि यह सही है कि पुलिस अब पहले से ज्यादा सक्रिय है परंतु स्कैमर भी समानांतर रूप से सक्रिय हैं ऐसे में नागरिकों का भी जागरूक रहना जरूरी है। सोशल मीडिया पर रहते हुए सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है । उन्होंने फिशिंग से भी जुड़े सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की पहल पर साइबर क्राइम के विरुद्ध जन जागरूकता का मेगा अभियान बन गया साइबर पाठशाला

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहीं जिला पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही भावना गुप्ता ने न 3 सितंबर को जिला पुलिस के फेसबुक पेज पर साइबर की पाठशाला में छात्र-छात्राओं युवाओं तथा आम लोगों को जोड़ने के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों, शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुखों, शिक्षाविदों तथा पत्रकारों के साथ संवाद एवं समन्वय बनाकर काम किया जिसकी परिणीति स्वरूप साइबर क्राइम एवं फ्रॉड के विरुद्ध जन जागरूकता का यह मेगा अभियान बन गया जिसमें 3000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं युवाओं नागरिकों ने पुलिस की फेसबुक लाइव के माध्यम से साइबर पाठशाला से जुड़कर अपना ज्ञान बढ़ाया जो निश्चित रूप से उनके लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

भावना गुप्ता आईपीएस

साइबर फ्राड से बचने का उपाय सजग रहना ही है-भावना गुप्ता पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने साइबर की पाठशाला में फेसबुक लाइव रहते हुए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हुए उन्हें सजग रहना अत्यंत जरूरी है इसके अलावा उन्होंने नमस्ते अवांछित लिंक पर क्लिक नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा कि आप अपनी प्रोफाइल इत्यादि लॉक करके रखें तथा ओटीपी आधार कार्ड नंबर इत्यादि किसी से भी शेयर ना करें।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *