पेंड्रा की बेटी अनुश्री केशरी को मिली बैक्टीरिया रेसिस्टेंस विषय पर पीएचडी, बढ़ाया जिले का गौरव




अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय जर्नलो में प्रकाशित हुआ बैक्टीरिया रेसिस्टेंस पर शोध

गौरेला पेंड्रा मरवाही



पेंड्रा की बेटी अनुश्री केशरी को मिली बैक्टीरिया रेसिस्टेंस विषय पर एचडी प्राप्त हुई है ।अनुश्री केशरी  के द्वारा प्राप्त इस पीएचडी से शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है तथा इससे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का गौरव बढ़ा है ।

बैक्टीरिया रेसिस्टेंस विषय पर अनुश्री केसरी को अमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके शोध कार्य को विश्व प्रसिद्ध Canadian Journal of Infectious Diseases and Medical Microbiology और राष्ट्रीय जर्नल Research Journal of Pharmacy and Technology में स्थान मिला है, जो कि किसी भी शोधार्थी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।



अनुश्री केशरी पेंड्रा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी देवनारायण केशरी संचालक शिल्पा वस्त्रालय की पुत्री हैं। अपने अपने शोध में डॉक्टर अनुश्री केसरी ने Methicillin-resistant Coagulase-Negative Staphylococci (MR-CoNS) जैसे जीवाणुओं पर विशेष रूप से कार्य किया, जो आज अस्पतालों में संक्रमण का एक प्रमुख कारण बन चुके हैं। उनका यह शोध Central India के अस्पतालों और शहरी क्षेत्रों से प्राप्त नमूनों पर आधारित है, जो यह दर्शाता है कि किस तरह एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध उपयोग आम बैक्टीरिया को भी “सुपरबग्स” में बदल रहा है।

डॉ. अनुश्री की यह शोध न केवल बैक्टीरियल संक्रमणों के प्रति जागरूकता बढ़ाती है बल्कि यह भी बताती है कि सही एंटीबायोटिक नीति और निगरानी से कैसे इस चुनौती से निपटा जा सकता है।उनकी इस वैज्ञानिक उपलब्धि पर उनके परिवार, शुभचिंतकों और पेंड्रा क्षेत्र के लोगों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें ढेरों बधाइयाँ दी हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और पेंड्रा के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *