मतदान दल के गठन में विसंगति को दूर करने छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

कलेक्टर ने फेडरेशन को विसंगति दूर करने का दिया आश्वासन

गौरेला पेंड्रा मरवाही

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान दलों के विसंगति पूर्ण गठन को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन गौरेला पेंड्रा मरवाही के संयोजक डॉक्टर संजय शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिले की कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया से मुलाकात की अधिकारी कर्मचारी की समस्याओं को लेकर कलेक्टर मैडम से मुलाकात की गई तथा मतदान दलों के गठन की विसंगति दूर करने का आग्रह किया। फेडरेशन के द्वारा दिए गए सुझाव को देखते हुए कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया द्वारा तत्काल चुनाव ड्यूटी में हुई विसंगति को संज्ञान लिया गया एवं आदेशित किया गया है की जिस किसी की भी ड्यूटी सीनियरिटी के हिसाब से नहीं लगी वह सूची बनाकर प्रस्तुत करें ताकि सही ढंग से ड्यूटी लगाई जा सके।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया को सौंप ज्ञापन में बताया गया कि विधानसभा चुनाव 2023 को संपन्न करने के लिए जो मतदान दल गठन किया गया है उसमें अनेक तरह की विसंगतियां है जैसे उच्च वर्ग शिक्षक, छात्रावास अधीक्षक, उप अभियंता, सहाय अभियंता, व्यायाम शिक्षक आदि को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है, जबकि यह सब तृतीय श्रेणी के कर्मचारी है वही प्र० प्रा० माध्यमिक शाला के व्याख्याता दोनो समान पद (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) है परन्तु प्र०प. मागी को मतदान अधिकारी क्रमाक 1 बनाया गया है। फेडरेशन ने मांग की है कि पद वरिष्ठता व वेतन मान के आधार पर दल का गठन किया जाए सका संभव आदेश संशोधित किए जाए। इसके अलावा फेडरेशन ने मतदान दलों के रवाना होने एवं उनके आने-जाने इत्यादि की व्यवस्था संबंधी चर्चा कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोलिया से की जिस पर कलेक्टर ने समस्त समस्याओं का यथासंभव निराकरण करने की बात कही है। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में फेडरेशन के संयोजक डा, संजय शर्मा, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ के संयोजक सुरेन्द्र सिंह, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव आकाश राय, विश्वास गोवर्धन, प्रकाश रैदास तथा फेडरेशन एवं महासंघ से जुड़े नेता प्रतिनिधी मंडल में शामिल थे।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *