कांग्रेस के बागी नेता सागर सिंह बैस बने लोरमी से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस( जोगी)के प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की जारी तीसरी सूची

जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिला अध्यक्ष थे सागर सिंह बैस

लोरमी से कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ना चाहते थे सागर सिंह बैस

लोरमी में अब होगा संघर्षपूर्ण त्रिकोणीय मुकाबला

छजकां से सागर सिंह बैस, कांग्रेस से थानेश्वर साहू एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बीच में होगा त्रिकोणीय संघर्ष

अखिलेश नामदेव छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस( जोगी) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में अपने प्रत्याशियों की जारी जारी तीसरी सूची में लोरमी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 26 से सागर सिंह बैस को अपना प्रत्याशी बनाया है।जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिला अध्यक्ष रहे सागर सिंह बेस कांग्रेस के टिकट पर लोरमी से चुनाव लड़ना चाहते थे परंतु उनकी जगह थानेश्वर साहू को लोरमी से कांग्रेस की टिकट दे दी गई थी जिससे नाराज होकर सागर सिंह बैस ने दो दिन पूर्व ही गौरेला में जोगी बंगले आकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के समक्ष गुलाबी गमछा पहनकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी )पार्टी ज्वाइन की थी ।

जोगी पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। हां सागर सिंह बैंस के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लोरमी का चुनाव संघर्षपूर्ण एवं त्रिकोणीय हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में आगामी नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने एवं नाम वापसी की तिथि पास आते-आते रोज नए समीकरण बन रहे हैं तथा राजनीतिक उठा पटक का दौरा जारी है। छत्तीसगढ़ में सत्तासीन में टिकटों के लिए घमासान मचा हुआ है ।

अरुण साव
सागर सिंह बेस
थानेशवर साहू

इसी कड़ी में मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस जो वर्ष 2013 से लोरमी से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा के साथ लगातार कांग्रेस के लिए मेहनत कर रहे थे परंतु उन्हें वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस की टिकट देना उचित नहीं समझा था तथा लोरमी से छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू को कांग्रेस का प्रत्याशी बना दिया था जिससे सागर सिंह बैस नाराज चल रहे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत की थी परंतु उन्हें कांग्रेस की टिकट नहीं दी गई जिससे नाराज होकर सागर सिंह बैस ने दो दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ज्योति पार्टी ज्वाइन किया था तथा जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था इसके बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी की ओर से उन्हें लोरमी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है।

राजनीति में बहुचर्चित चेहरा है सागर सिंह बैस

लोरमी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सागर सिंह बैस बहुचर्चित चेहरा है। राजनीतिक जीवन के अलावा उनका लंबा सार्वजनिक जीवन भी है वह लगभग दो दशक से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में रहे तथा वर्ष 2008 से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लोरमी अध्यक्ष तथा वर्ष 2018 से जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिला अध्यक्ष पद पर सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। सागर सिंह भैंस मुंगेली जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेताओं में माने जाते थे। उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा था इसके बावजूद उन्हें लोरमी विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं दी जा रही थी जबकि में वर्ष 2013 से ही विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे।ऐसा माना जाता है कि लोरमी विधानसभा क्षेत्र में वोटों की अधिकता होने के कारण इस बार कांग्रेस ने थानेश्वर साहू को यहां का प्रत्याशी बनाया वही जाति का समीकरणों को देखते हुए ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव यहां से चुनाव मैदान में है। अब तीसरे प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के बागी सागर सिंह बस छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं जिससे लोरमी विधानसभा क्षेत्र में संघर्षपूर्ण त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने जारी की गई अपनी तीसरी सूची में सामरी विधानसभा से श्रीमती प्रभा बेला मरकाम,लोरमी से सागर सिंह बैस,
मुंगेली से डॉ सरिता भारद्वाज,
जांजगीर चांपा से  रविन्द्र द्विवेदी (गुड्डू महराज),
महासमुंद से श्रीमती रश्मि महिलांग
को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *